{"_id":"62715b5a178e0d0863741483","slug":"dumper-driver-dies-due-to-canter-collision-palwal-news-noi646410657","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से डंपर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की टक्कर से डंपर चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गदपुरी के समीप डंपर और कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्म चंद के मुताबिक बिहार के जिला लखीसराय के गांव महसौना निवासी संजय कुमार ने शिकायत दी है कि उसका बड़ा भाई पप्पू सिंह पिछले चार साल के गांव पृथला में किराये के मकान में रहता था तथा डंपर चलाकर अपना गुजर बसर करता था। सोमवारको पप्पू सिंह परिचालक मोनू के साथ बल्लभगढ़ से पृथला लौट रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गदपुरी के समीप एक कार चालक ने एक साथ कार को मोड़कर सड़क के बीचों बीच रोक दिया, जिससे उसका डंपर पीछे से आ रहे कैंटर से टकरा गया। दुर्घटना के कारण दोनों डंपर में फंस गए। किसी तरह उन्हें डंपर से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया तथा मोनू की हालत गंभीर होेने के कारण रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।