{"_id":"47ee903e4296bad264d21e2d0e518054","slug":"dumper-crashes-into-bike-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 14 Oct 2013 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल-अलीगड मार्ग पर रविवार देर रात डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। चालक डंपर को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर डंपर को कब्जे में ले लिया। गांव छपरौला निवासी अजय शर्मा पुत्र रामरतन बाइक से अलीगढ़ गया था।
रविवार को देर रात अजय बाइक से वापस अपने गांव आ रहा था कि पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर गांव पेलक मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची चांदहट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन