फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Due to the strike, people faced problems for the second day as well.

हड़ताल के कारण लोगों को दूसरे दिन भी रही परेशानी

Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Due to the strike, people faced problems for the second day as well.
पलवल। कर्मचारी संगठनों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। हड़ताल के कारण जहां लोग सवारियों के लिए भटकते रहे तथा निजी बसों की छतों पर बैठकर सफर करते नजर आए। वहीं, बैंकों के बंद रहने के कारण ग्राहक लेन-देन के लिए भटकते रहे। बैंक ग्राहकों को बैंकों के गेट पर ताला लगा देख वापिस होना पड़ा। हड़ताल से जहां परिवहन निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, राष्ट्रीयकृत बैंकों को भी करीब 15 से 20 लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते मंगलवार को भी हरियाणा परिवहन निगम की बसें नहीं चल पाई। मंगलवार को केवल 12 बसें ही चलाई गईं। चालकों व परिचालकों के हड़ताल पर बैठने के बाद अधिकारियों ने दूसरे चालक बुलाकर बसों को चलवाया। 12 से अधिक बसों का संचालन परिवहन निगम नहीं करा पाया। मंगलवार को करीब साढ़े छह लाख रुपये का नुकसान परिवहन निगम के अधिकारी बता रहे हैं। उधर सुबह से ही लोग बस अड्डा पर बसों के इंतजार में इधर से उधर भटकते नजर आए। हरियाणा परिवहन निगम की बसों के न मिलने पर लोगों ने मजबूरी में निजी बसों के अलावा तिपहिया व अवैध वाहनों का सहारा लिया। लोग बसों की छतों पर बैठकर सफर करते नजर आए। लंबी दूरी की बसों के अलावा लोकल रूटों पर भी बसों के न चलने का फायदा निजी व अवैध वाहन चालकों ने उठाया। लोकल रूटों पर तिपहिया चालकों ने खूब कमाई की।
विज्ञापन

बैंकों के बंद रहने से उपभोक्ता परेशान
बैंकों के बंद रहने से लोग परेशान रहे। बैंकों में लेनदेन के लिए पहुंचे व्यापारी खासकर परेशान दिखाई दिए। व्यापारी नेता प्रवीण गर्ग, सुंदर लाल, दिनेश आर्य ने बताया कि दो दिन से बैंक बंद रहने से काफी नुकसान हुआ है। हर लेनदेन ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत नहीं हो सकता। कई लेनदेन बैंक के द्वारा ही कराए जाते हैं। उनके चैक बैंक में पिछले चार दिनों से क्लीयरेंस के लिए लगे हुए हैं, लेकिन शनिवार से बैक बंद होने के कारण चेक क्लीयर नहीं हुए हैं। इस कारण उनका सारा लेनदेन अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में आज भी रही अव्यवस्था
जिला नागरिक अस्पताल में हड़ताल के कारण मंगलवार को भी अव्यवस्था रही। अस्पताल में ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए मरीजों व उनके परिजनों को पर्ची कटवाने में काफी दिक्कत हुई। बाद में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए अलग से लोगों को लगाकर ओपीडी की पर्ची कटवाई। मरीजों को कोई दिक्कत न हो उसके लिए पूरे इंतजाम किए गए। वहीं, अस्पताल के कर्मचारी बाहर धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed