फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Due to strong storm in Tawadu, the electricity corporation suffered a loss of seven lakhs

Palwal News: तावड़ू में तेज आंधी से बिजली निगम को सात लाख का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Due to strong storm in Tawadu, the electricity corporation suffered a loss of seven lakhs
50 से अधिक बिजली के पोल टूटे, कई ट्रांसफार्मर हुए क्षतिग्रस्त, विभाग की दो टीमों ने चार घंटे कड़ी मेहनत कर बिजली आपूर्ति बहाल की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। शहर में बुधवार रात अचानक मौसम में बदलाव के साथ आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली निगम को करीब सात लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया। इस प्राकृतिक आपदा में 50 से अधिक बिजली के पोल टूट गए और कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि मोहम्मदपुर अहिर सब स्टेशन के अंतर्गत 24 बिजली के पोल और कई एच पोल टूट गए, जिससे आरडीएस चाहलका, एपी सबरस, सूंध और जफराबाद में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हुई। विभाग की दो टीमों ने चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन


इसी तरह, तोरो सब स्टेशन के अंतर्गत 30 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए, जिससे साल्हाका, धुलावट, पढ़ेनी, राहड़ी, तावड़ू बाईपास और केएमपी के पास धुलावट गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रही। यहां भी दो अलग-अलग टीमों ने ढाई घंटे में आपूर्ति बहाल की। राठीवास सब स्टेशन पर भी पांच पोल टूटे। सबसे अधिक नुकसान मोहम्मदपुर अहिर क्षेत्र में हुआ, जहां 50 बिजली के पोल और तीन ट्रांसफार्मर खराब हुए। ब्रह्म प्रकाश के अनुसार, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अब पूरी तरह बहाल कर दी गई है। विभाग ने नुकसान का आकलन कर राहत कार्य तेजी से पूरे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------
धूल भरी आंधी के बाद पूरी रात गुल रही दर्जनभर गावों की बिजली

पुन्हाना। तेज आंधी के बाद पूरी रात शहर सहित तकरीबन आधा दर्जन गावों की बिजली गुल रही। हालांकि, शहर के कुछ हिस्से में रात में ही बिजली आ गई लेकिन अधिकतर जगह पर पूरी रात बिजली गुल रही। बिजली विभाग के अधिकारी बिजली के फॉल्ट को ठीक करने में जुटे रहे। आंधी से कई दुकानों के सामने लगी टीन शेड भी टूट गई। बिजली विभाग के एसडीओ शमीम अहमद का कहना है कि बुधवार को देर शाम को आई आंधी से विभाग को अधिक नुकसान नहीं हुआ। बिछोर फीडर के लिए जाने वाली लाइन का खंभा टूट गया, जिसे कर्मचारियों द्वारा सुबह पूरी तरह ठीक कर दिया गया। इसके अलावा कई जगहों पर हुए फॉल्ट को ठीक करने में भी बिजली विभाग के कर्मचारी जुटे रहे और सुबह बिजली व्यवस्था को दुरूस्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed