{"_id":"6a986e77f7e08320550b9154","slug":"drinking-gathering-springs-up-on-the-delhi-alwar-road-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115120-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दिल्ली-अलवर रोड पर शाम होते ही सजती है शराब की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दिल्ली-अलवर रोड पर शाम होते ही सजती है शराब की महफिल
विज्ञापन
लोगों ने की निगरानी और कार्रवाई की मांग
दिनेश देशवाल
नूंह। नूंह शहर में दिल्ली-अलवर रोड पर शाम के पांच बजते ही शराब ठेके के सामने नाले का किनारा शराबियों का अड्डा बन जाता है। बोतलें खुलती हैं और जाम छलकने लगती हैं। राहगीर आते-जाते रहते हैं, वाहन दौड़ते रहते हैं, लेकिन सड़क किनारे बैठकर शराब पीने वालों को किसी कार्रवाई की चिंता नहीं होती।
मामला इसलिए और गंभीर हो जाता है, क्योंकि शराब ठेके के ठीक सामने बस स्टैंड पर पुलिस चौकी स्थापित है। पुलिस की राइडर और पीसीआर की गाड़ियां भी सड़क पर लगातार गश्त करती दिखाई देती हैं। इसके बावजूद ऐसा हो रहा है।
जाम के साथ झगड़े का भी खतरा
स्थानीय निवासी एडवोकेट खलील अहमद, नरेंद्र गौतम, साहुन, प्रवीण शर्मा, नासिर हुसैन आदि का कहना है कि शराब के नशे में यहां कई बार कहासुनी और झगड़े की स्थिति बन जाती है। नशे में धुत लोगों के बीच मामूली बात भी कभी बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है। सबसे चिंता की बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम व्यस्त सड़क के किनारे होता है, जहां हर समय राहगीरों और वाहन चालकों की आवाजाही रहती है। शराबियों की इस खुलेआम महफिल से आसपास के दुकानदार और राहगीर भी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन से न केवल माहौल खराब होता है, बल्कि किसी अप्रिय घटना का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस शाम के समय कुछ देर नियमित निगरानी करे और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे। नूंह शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।