फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dowry demand claims married woman's life.

Palwal News: दहेज की मांग ने ली विवाहिता की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dowry demand claims married woman's life.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह शहर की अरावली कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर और दो अन्य पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को अतिरिक्त दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और आखिरकार आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

पलवल जिले के हथीन निवासी शाहिद ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन ननेज की शादी 20 मार्च 2022 को नूंह निवासी युनुस के साथ हुई थी। उसी दिन उसकी दूसरी बहन मुस्कान की शादी भी युनुस के भाई सोहेल से हुई थी। परिवार ने अपनी हैसियत के अनुसार दोनों बेटियों को मोटरसाइकिल, सोना-चांदी के जेवर, फर्नीचर, घरेलू सामान सहित अन्य उपहार दिए थे।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही पति युनुस, ससुर समसूदीन, सास नूरनीशा, देवर सोहेल और सोएब ने क्रेटा कार और पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर ननेज और उसकी बहन मुस्कान के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती रही। आरोप है कि घटना से एक दिन पहले भी दहेज को लेकर दोनों बहनों के साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को शाहिद को उसकी बहन मुस्कान का फोन आया कि ननेज की मौत हो गई है। जब परिजन नूंह पहुंचे तो आरोपी घर से भाग चुके थे। बाद में सिविल अस्पताल पहुंचने पर ननेज का शव मिला।


जांच अधिकारी बलबीर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed