फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   dont buy chinease item

चीन के सामान का बहिष्कार करने आह्वान

Tue, 25 Oct 2016 04:15 PM IST
palwal
palwal Updated Tue, 25 Oct 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
dont buy chinease item
d

वैश्य अग्रवाल सभा एवं युवा अग्रवाल सभा ने चीन निर्मित सामान के बहिष्कार का आह्वान किया है। दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर कहा कि इसके लिए घर-घर अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कहा गया कि अग्रवाल समाज से संबंधित सभी व्यापारी एवं छोटे दुकानदार चीनी सामान का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे। इसके अलावा दीपोत्सव पर परंपरागत मिट्टी के दियों का इस्तेमाल करने का फैसला लिया गया । 

विज्ञापन


बैठक में यह प्रस्ताव युवा अग्रवाल सभा के प्रधान अंकित सिंगला ने रखा तथा सभी ने एक स्वर में इसका समर्थन किया। बैठक की अध्यक्षता वैश्य अग्रवाल सभा के प्रधान संरक्षक भूपेश्वर प्रताप ने की तथा संयोजन वैश्य अग्रवाल सभा के प्रधान मास्टर किशनचंद जैन ने किया। इस मौके पर सभा की नई कार्यकारिणी ने कार्यभार ग्रहण करते हुए भविष्य की रणनीति भी पेश की। 
विज्ञापन


अग्रवाल समाज के सामाजिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का भी फैसला लिया गया। सभा के प्रधान मास्टर किशनचंद जैन एवं मुख्य सलाहकार राकेश गर्ग ने कहा कि अग्रवाल समाज अन्य समाजों के साथ मिलकर महाराजा अग्रसेन के सर्व समाज एकता के नियमों पर चलेगा। इस मौके पर संरक्षक प्रकाश गोयल, नगर पालिका के उपाध्यक्ष सुभाष सिंघल, मुख्य सलाहकार सतीश एडवोकेट, सुनील गोयल, नरेश चौधरी, प्रमोद सिंगला, जगतप्रकाश, मंगतूराम, कर्मचंद जैन, नरेश गर्ग, परमा सिंघल एवं सुरेशचंद साध ने भी बैठक को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed