{"_id":"613a47be8ebc3e2662438f73","slug":"doctor-s-medicines-are-not-available-in-the-hospital-palwal-news-noi6036675126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में नहीं मिलती डॉक्टर की लिखी दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में नहीं मिलती डॉक्टर की लिखी दवाइयां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। एक तरफ जिला स्वास्थ्य विभाग डेंगू, मलेरिया, कोरोना जैसी बीमारियों से पलवल को सुरक्षित रखने के इंतजाम होने के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को डॉक्टरों द्वारा लिखी जाने वाली दवाइयां तक नहीं मिल रही हैं। ऐसे में जिले के लोग बीमारियों से कैसे बचाव करेंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों का आरोप है कि नर्सिंग स्टाफ बाहर मेडिकल कॉलेज का नाम बताकर भेज देते हैं।
जिला नागरिक अस्पताल में दवाइयों का अधिकांश समय अभाव सा रहता है। अस्पताल में बनाए हुए औषधालय में कभी कोई दवा नहीं होती तो कभी कोई। डॉक्टर भी बिना औषधालयों में जानकारी लिए मरीजों के लिए ऐसी दवाएं लिख देते हैं, जो वहां नहीं होती। मजबूरी में मरीजों को वही दवाइयां अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर से महंगे दामों में लेनी पड़ती है। इतना ही नहीं आजकल खासी, जुकाम व बुखार से ग्रस्त बच्चे ज्यादा आ रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी अस्पताल में बच्चों के लिए खांसी की पीने की दवा ही नहीं है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में जो दवाइयां नहीं है, अक्सर डॉक्टर वही दवाइयां लिखते हैं। उसके बाद डॉक्टर व स्वास्थ्य स्टाफ ही मरीजों व उनके परिजनों को अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर का नाम बताकर वहां से दवा लेने के लिए बोलते हैं।
वर्जन-
मैं यहां दिमाग के डॉक्टर को दिखाने आई हूं। हर वृहस्पतिवार को मैं यहां डॉक्टर को दिखाती हूं। उसके बाद जो दवाइयां डॉक्टर लिखता है, वह मिलती ही नहीं है। मजबूरी में मुझे बाजार से मेडिकल स्टोर से लेनी पड़ती हैं, जो काफी महंगी है। मुझ जैसी गरीब महिला को दवाइयां खाना मुश्किल हो रहा है। इस कारण ठीक से इलाज भी नहीं करा पा रही हूं। अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं। - रामवती, दयाबस्ती पलवल
विज्ञापन
मैं अस्पताल में अपनी पत्नी को महिला डॉक्टर को जांच कराने के लिए आया था। डॉक्टर ने जो भी दवाइयां लिखी, उनमें से एक भी दवाई अस्पताल में नहीं मिली। बाद में नर्सिंग स्टाफ ने ही मुझे बाहर एक मेडिकल स्टोर का नाम बताकर बोला की दवाइयां वहां मिल जाएंगी। इससे ऐसा लगता है कि मेडिकल स्टोर वालों से इनका कमीशन तय है। इसकी जांच होनी चाहिए तथा अस्पताल में दवाइयों का इंतजाम होना चाहिए। - अजीत मंडकौला
मैं इस बारे में जानकारी लूंगा। मेरी जानकारी में नहीं है कि अस्पताल में दवाइयां कम है। यदि ऐसा है तो तुरंत इसका इंतजाम कराया जाएगा। अस्पताल में दवाइयों की कमी नहीं होने दी जाएगी। - डॉ. ब्रह़मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन