फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   DJ car driver hits two bike riders, case registered

Palwal News: डीजे गाड़ी चालक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
DJ car driver hits two bike riders, case registered
एक की हालत गंभीर होने पर आईसीयू में किया भर्ती, पीड़ित का आरोप, चालक लापरवाही से चला रहा था गाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों के घायल होने का मामला सामने आया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि डीजे गाड़ी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना 8 मई 2025 की है, जब बिजेंद्र सिंह निवासी गांव अलावलपुर और दोस्त पवन निवासी काशीपुर, गांव मितरौल से ड्यूटी कर पलवल लौट रहे थे। फुलवाड़ी मोड़ के पास सीएनजी पंप के सामने अचानक एक डीजे गाड़ी तेज रफ्तार में पेट्रोल पंप से निकली और सीधी उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी रवि गुर्जर, जो डीजे वंश गुर्जर लालवा का चालक है, गाड़ी को बहुत ही लापरवाही और तेज गति से चला रहा था, जो किसी भी आने-जाने वाले वाहन को नहीं देख रहा था। टक्कर के बाद आरोपी बिना रुके मौके से भाग गया। इस दुर्घटना में बिजेंद्र सिंह के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं जबकि उनका दोस्त पवन सिंह को सिर पर गहरी चोट लगने के कारण आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। पीड़ित ने थाना सदर पलवल में लिखित शिकायत दी, जिसे पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दस मई को केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed