फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   tractor distroy in accident

ट्रैक्टर के हुए दो टुकडे, दो घायल

Wed, 02 Nov 2016 04:28 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 02 Nov 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
tractor distroy in accident
क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

एनएच-2 पर गोडोता चौक के समीप ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में दो व्यक्ति घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के दो टुकडे़ हो गए। घटना के बाद जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना सुबह करीब चार बजे की  है।

विज्ञापन


घायल व्यक्तियों का नाम और पता नहीं हो सका है। विडंबना यह रही है कि इतनी जबरदस्त दुघर्टना होने के लगभग 10 घंटे बाद भी स्थानीय पुलिस घटना में घायलों का नाम पता नहीं कर सकी। जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर चालक ट्राली में धान की पराली भरकर जा रहा था। जब वह गोडोता चौक के निकट पहुंचा तो उसी समय एक कार से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


दो वाहनों की हुई यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा ट्रैक्टर के दो टुकडे़ हो गए। काफी देर तक यहां पुलिस नहीं पहुंची तो आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस मामले में थाना पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने मामले में जांच अधिकारी का मोबाइल नंबर देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। जब जांच अधिकारी अनिल कुमार से बार बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव ही नहीं किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed