फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dirty water filled on the way to Sevashram, tomorrow will be Gandhi Jayanti

सेवाश्रम के रास्ते पर भरा गंदा पानी, कल मनेगी गांधी जयंती

Wed, 30 Sep 2020 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Dirty water filled on the way to Sevashram, tomorrow will be Gandhi Jayanti
सेवाश्रम के रास्ते पर भरा गंदा पानी, कल मनेगी गांधी जयंती
विज्ञापन

पलवल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में बना गांधी सेवाश्रम इन दिनों सरकारी उपेक्षा का शिकार है। आश्रम को जाने वाले रास्ते गंदे पानी से लबालब है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं तथा लाइट का भी उचित प्रबंध नहीं है। राजमार्ग से आने वाले रास्ते को दुकानदारों ने संकरा कर दिया है। लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। सीवर के गंदे पानी की दुर्गंध भी वहां के पर्यावरण को दूषित कर रही है। रास्ते का यह हाल तो तब है जब शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है और यहां पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होता है।
आश्रम में संग्रहालय, पुस्तकालय और पार्क है। पार्क में घूमने के लिए सुबह-शाम लोग आते हैं, जबकि संग्रहालय को देखने के लिए भी लोग आते रहते हैं। सेवाश्रम में समय-समय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। माल गोदाम रोड से आश्रम की तरफ जाने वाली सड़क पर सीवर का गंदा पानी भरा रहता है। जलभराव का कारण सीवर्र औ नालों की सफाई नहीं होना है। सफाई के अभाव में माल गोदाम रोड का भी बुरा हाल है। जलभराव इतना ज्यादा है कि कॉलोनी के लोग बच्चों को बाहर नहीं निकलने देते।
विज्ञापन

गांधी सेवाश्रम प्रेरणा दायक स्थल है। यहां आने वाले लोगों को जहां गांधी दर्शन की जानकारी मिलती है, वहीं एक स्वच्छ वातावरण मिलता हैै। नगर परिषद की लापरवाही के कारण आश्रम में आने लोगों की संख्या कम होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुरुमेश सिंह, स्थानीय निवासी
साफ-सफाई और पानी निकासी को लेकर कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से समस्या जस की तस बनी है। कोरोना के कारण इस बार गांधी जयंती यज्ञ के साथ मनाई जाएगी।
- देवीचरण मंगला, अध्यक्ष, गांधी सेवाश्रम ट्रस्ट
गांधी आश्रम के आस-पास सफाई और पानी निकासी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
- इंदु भारद्वाज, चेयरपर्सन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed