फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dihana defeated Tapkan by 10 wickets.

Palwal News: दिहाना ने टपकन को 10 विकेट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dihana defeated Tapkan by 10 wickets.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। खेलो मेवात 2.0 के तहत शाहपुर नंगली स्थित स्टेडियम में आयोजित नूंह ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दिहाना की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टपकन को 10 विकेट से हराकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। एसीयूटी अमितेज पांगती ने बताया कि फाइनल में दिहाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए टपकन की टीम ने 10 ओवर में छह विकेट खोकर 50 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिहाना की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 3.3 ओवर में 51 रन बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की। टीम मैनेजर एवं प्रवक्ता विक्रम जीत राणा ने बताया कि विद्यालय के प्राचार्य किफायत तुला खान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं। डीपी एवं कोच नीरज राठी के मार्गदर्शन में टीम ने यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed