फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dialysis service will soon in civil hospital

नागरिक अस्पताल में डायलिसिस सुविधा जल्द, लोगों को मिलेगी राहत

Sun, 07 Jul 2019 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dialysis service will soon in civil hospital
पलवल का जिला नागरिक अस्पताल, जहां लगेगी डायलिसिस मशीन। - फोटो : Palwal
नागरिक अस्पताल में डायलिसिस सुविधा जल्द, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

पलवल। जिले के लोगों को अब डायलिसिस करवाने के लिए फरीदाबाद व दिल्ली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि जल्द ही जिला नागरिक अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा शुरू की जा रही है। यह सुविधा आमजन को 50 प्रतिशत फीस पर उपलब्ध होगी, वहीं गरीब परिवारों के लिए यह सुविधा निशुल्क होगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 20 जुलाई तक डायलिसिस सेवा शुरू कर दी जाएगी। दरअसल, बदलती जीवनशैली से बढ़ती बीमारियों के कारण आज डायलिसिस सेवा अनिवार्य हो गई है। वर्तमान में यह सुविधा पलवल जिले में उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण लोगों को दिल्ली व फरीदाबाद के चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे लोगों के समय व पैसे दोनों का नुकसान होता है। जिले में यह सुविधा शुरू होने के बाद जहां लोगों के समय की बचत होगी, वहीं आर्थिक बचत भी होगी।
जिला नागरिक अस्पताल में 100 बेड होने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में काफी इजाफा हुआ है। जिले में अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन के बाद डायलिसिस सेवा भी शुरू की जा रही है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत फरीदाबाद की डीसीडीसी कंपनी द्वारा अस्पताल में मशीनें लगा दी गई हैं। मशीनें अस्पताल के तीसरे तल स्थित कक्ष में लगाई गई हैं। डायलिसिस कक्ष को तैयार किया जा रहा है। छोटी-मोटी कमियों को दूर करवाकर जल्द ही सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

क्या है डायलिसिस तथा क्यों पड़ती है आवश्यकता
डायलिसिस रक्त शोधन की एक कृत्रिम विधि होती है। इसमें रोगी के खून को डायलाइजर द्वारा पंप किया जाता है। इसमें खून साफ करने में तीन से चार घंटे लगते हैं। इसे सप्ताह में दो-तीन बार कराना पड़ता है। इसमें मशीन से रक्त को शुद्ध किया जाता है। डायलिसिस की प्रक्रिया को तब अपनाया जाता है, जब किसी व्यक्ति के वृक्क यानी गुर्दे सही से काम नहीं कर रहे होते हैं। गुर्दे से जुड़े रोगों, लंबे समय से मधुमेह के रोगी, उच्च रक्तचाप जैसी स्थितियों में कई बार डायलिसिस की आवश्यकता पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के तहत जल्द ही डायलिसिस सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए डीसीडीसी कंपनी द्वारा मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। जल्द ही नागरिक अस्पताल में लोगों को सस्ती दर पर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। - डॉ. संजय शर्मा, जिला चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed