पलवल। नवनियुक्त जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। जिले के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उपायुक्त ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर प्राथमिकताएं भी बताईं।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। पलवल में इस समय जो भी प्रोजेक्ट व विकास चल रहे हैं, उन्हें निर्धारित अवधि पर पूरा करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि वे मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं तथा विकास कार्य समय पर पूरा कराएं। कार्यालयों में शिकायतें लेकर आने वाले लोगों का समाधान किया जाए। जिले में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, एमडी शुगर मिल सुमन भाखर, सिविल सर्जन डॉ ब्रह्दीप, जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा आदि मौजूद रहे।