फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Deputy Commissioner and Superintendent of Police held a meeting of officers regarding the visit of the Chief Minister

Palwal News: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने ली अधिकारियों की मीटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner and Superintendent of Police held a meeting of officers regarding the visit of the Chief Minister
अधिकारियों को जनसभा स्थल और अन्य कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं और प्रबंध करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल । अनाज मंडी में 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रस्तावित जनसभा और अन्य कार्यक्रमों के दृष्टिगत उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने शनिवार को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री की होडल अनाज मंडी में जनसभा सहित उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं और प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल, हेलीपेड व पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य पहलुओं पर जानकारी लेते हुए 30 अप्रैल से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर होडल के विधायक हरेंद्र सिंह, किरनपाल खटाना, एडीसी अखिल पिलानी, एमडी पलवल शुगर मिल विकास यादव व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की जनसभा से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं में पड़ी फूट
होडल। प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के बाद जिले में पहली बार आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री नायाब सैनी की जनसभा से पूर्व जिला भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं की फूट देखने को मिल रही है। जनसभा की तैयारियों को लेकर जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक नहीं दो बार कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई लेकिन पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन बैसला इन दोनों बैठकों से गायब रहे। स्थानीय सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के ओएसडी किरणपाल खटाना व अलावा पूर्व विधायक रामरतन ने रेस्ट हाउस में जनसभा की तैयारियों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जिसमें पार्टी के जिला संगठन से किसी भी कार्यकर्ता ने भाग नहीं लिया। वहीं, शुक्रवार को विधायक हरेन्द्र रामरतन ने अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के अलावा पार्टी संगठन के जिला स्तर के नेताओं को आमंत्रित किया, जिसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला नहीं पहुंचे। भीषण गर्मी व शादी विवाह कार्यक्रमों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं की बेरुखी के बीच होने वाली मुख्यमंत्री नायब सैनी की जनसभा आयोजकों के लिए चुनौती बनी हुई है। वहीं, विधायक हरेंद्र रामरतन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में कोई फुट जैसी कोई बात नहीं हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियों में जुट हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed