फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demonstration for job resumption

नौकरी बहाली के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 12 May 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for job resumption
पलवल। सर्व कर्मचारी संघ और स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन ने बृहस्पतिवार को जिला नागरिक अस्पताल में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग से छंटनी किए 2212 कोविड कर्मचारी व 613 ठेका कर्मचारियों की सेवा बहाली की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा व स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान प्रह्लाद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान 17 मई को पंचकूला में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं व मिशन निदेशक के कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि कोरोना योद्धा कर्मियों ने संकट के समय जनता की सेवा की थी, आज वहीं नौकरी बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। सरकार ने उन्हें 31 मार्च 2022 को नौकरी से हटाने के निर्देश दिए। आंदोलन के दबाव में स्वास्थ्य मंत्री को ड्यूटी पर वापस लेने के लिखित आदेश देने पड़े, परंतु अभी तक आदेश लागू नहीं हुए। यह कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था में कतई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्री के आदेशों को लागू नहीं कर सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड सचिव हरकेश सौरोत, मनोज तेवतिया, सचिव सतीश, सतपाल, हमंसा के पूर्व जिला प्रधान लखवीर सिंह सौरोत व सबरजीत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed