फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demolition of five colonies being cut illegally in 20 acres

20 एकड़ में अवैध रूप से काटी जा रही पांच कॉलोनियों में की तोड़फोड़

Thu, 23 Dec 2021 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demolition of five colonies being cut illegally in 20 acres
पलवल। नगर योजनाकार विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले के अंदर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग ने शहरी क्षेत्र में अलीगढ़ रोड स्थित गांव किठवाड़ी के समीप करीब 20 एकड़ में काटी रही पांच अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माण धराशायी कर दिए। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार देवेंद्र पाल ने बताया कि गांव किठवाड़ी की राजस्व संपदा में अवैध रूप से पांच कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिनपर कार्रवाई की गई है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे इन अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीद हेतु प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आएं। ऐसी कॉलोनी में किसी भी तरह की जमीन खरीद कर निर्माण न करें। डीलर अपने फायदे कर आपका नुकसान कर देगा। इसलिए अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से पहले एक बार जांच अवश्य कर लें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी काटने वाले को नहीं बख्शा जाएगा। कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। साथ ही इन स्थानों पर चेतावनी संबंधित बोर्ड भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

दो निर्माणाधीन मकान भी तोड़े
विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से दो निर्माणाधीन मकान भी तोड़ दिए। इसके अलावा तीन दुकानों, एक डीलर कार्यालय, 10 चहार दीवारों व 40 डीपीसी को भी तोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद हैं रजिस्ट्री
हरियाणा सरकार ने नई कॉलोनियां काटकर निर्माण कार्य पर पिछले कई सालों से रोक लगा रखी है। ऐसे में जो भी डीलर कॉलोनियों का निर्माण करने की कोशिश में हैं, उनपर कार्रवाई की जा रही है। कृषि भूमि पर प्लाटिंग करने के लिए 7ए कानून के तहत रोक लगी है। शहरी क्षेत्र में कॉलोनियों के निर्माण के लिए नगर परिषद से एनओसी लेनी जरूरी है। फिलहाल एनओसी जारी नहीं की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
करीब ढाई सौ अवैध कॉलोनियां पलवल में विकसित हो चुकी है। जिनको प्रशासन द्वारा चिह्नित किया जा चुका है। इनमें से 200 कॉलोनाइजर के खिलाफ केस भी दर्ज हो चुका है। करीब दो साल से लगातार इनपर कार्रवाई की जा रही है। कई कॉलोनियों में कराए गए निर्माण भी ध्वस्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed