फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demanded 20 lakh rupees by threatening to implicate former DSP in rape case

Palwal News: पूर्व डीएसपी को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर मांगे 20 लाख रुपये

Sun, 28 May 2023 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Demanded 20 lakh rupees by threatening to implicate former DSP in rape case
नौकरानी बनाकर महिला को भेजा, नग्न होकर डीएसपी को किया ब्लैकमेल
विज्ञापन

समझौते के नाम पर 25 हजार रुपये लिए, फोटो खींचकर 20 लाख रुपये की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सब इंस्पेक्टर के बाद अब पूर्व डीएसपी को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। गिरोह ने एक महिला को नौकरानी बनाकर भेज दिया, जिसने खुद नग्न होकर पूर्व डीएसपी को ब्लैकमेल किया। समझौते के नाम पर 25 हजार रुपये हड़प लिए। रुपये देते समय डीएसपी के फोटों खींच लिए और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। परेशान होकर पूर्व डीएसपी ने पुलिस को शिकायत दी। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो महिलाओं के खिलाफ ब्लैकमेलिंग सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार नहीं किया है।
कैंप थाना प्रभारी उदयभान के अनुसार, कृष्णा कॉलोनी निवासी हरियाणा पुलिस के पूर्व डीएसपी नत्थू सिंह राठी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि करीब दो माह पहले डागरनी नाम की एक महिला का उसके पास फोन आया। फोन पर उसने कहा कि उनके पास एक औरत भेज रही हूं और वह आपके कपड़े-बर्तन धोकर साफ कर दिया करेगी। कुछ समय बाद वह महिला घर आ गई। इस दौरान उसके जानकारी के बेटी आशु भी उसके घर आई हुई थी। महिला ने कहा कि लड़की को दूसरे कमरे में भेज दो, वह लड़की दूसरे कमरे में चली गई, उसके जाते ही महिला ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए और वह पूरी तरह से नग्न हो गई। उसने चिल्ला कर आशु को कमरे में बुलाया। उसने महिला को नंगा देखा तो कहा कि तू इस बुजुर्ग आदमी को परेशान कर रही है। जिसके बाद वह कपड़े पहन कर वहां से भाग गई। उसके पांच मिनट बाद डागरनी का फोन आया और कहा कि तुमने महिला के साथ किया किया है, वह महिला थाने में बैठी थी, मैंने उसे वहां से बुला लिया है। अब वह वकील के पास तुम्हारे खिलाफ शिकायत लिखवा रही है। कुछ देर बाद उसने कहा कि उसने महिला को अपने घर बुला लिया है। वह समझौते पर 50 हजार मांग रही थी, परंतु उसने 25 हजार रुपये में राजी कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी नत्थू राठी ने जल्दी से अपने बेटे से 25 हजार रुपये मंगवाए और महिला को रुपये देने के लिए डागरनी के पास फोन किया। कुछ देर बाद एलआईसी कार्यालय के बाहर महिला अपनी बेटी के साथ मिली। उसने महिला को 25 हजार रुपये दिए तो डागरनी के किरायेदार ने उसका फोटो खींच लिया। महिला रुपये लेकर वापस चली गई। अब वे बार-बार फोन कर 20 लाख रुपये मांग रही हैं। रुपये न देने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने व जान से मारने की धमकी दे रही है। उनके साथ एक रिक्शा चलाने वाला युवक राहुल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के अनुसार, पूर्व डीएसपी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इससे पहले शनिवार को एक अन्य हनीट्रैप गिरोह का भी खुलासा किया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह अलग काम करता था। पुराने गिरोह से इनके संबंध की जांच भी की जा रही है। जल्द ही मामले में गिरफ्तारी कर गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed