फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demand to start a Science faculty

Palwal News: बीवां के सीएम श्री स्कूल में विज्ञान संकाय शुरू कराने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Demand to start a Science faculty
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। बीवां के सीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए मेडिकल व नॉन-मेडिकल विज्ञान संकाय शुरू कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को मांगपत्र भेजकर विज्ञान संकाय के साथ पीजीटी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी व मैथमेटिक्स के पद स्वीकृत करने और आधुनिक साइंस लैब स्थापित करने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय में करीब 1190 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, जबकि 11वीं-12वीं में लगभग 125 छात्र-छात्राएं हैं। फिलहाल उच्च कक्षाओं में केवल कला संकाय उपलब्ध है। विज्ञान की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को 15 से 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इससे गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ छात्राओं को भी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि विज्ञान संकाय शुरू होने से बीवां सहित आसपास के 10-15 गांवों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed