{"_id":"6144d5178ebc3e144415703f","slug":"demand-to-build-a-water-harvesting-center-in-chilli-palwal-news-noi605229221","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ली में जल संग्रहण केंद्र बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ली में जल संग्रहण केंद्र बनवाने की मांग
विज्ञापन
चिल्ली गांव में जन स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह दौरा करते हुए
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन। चिल्ली गांव में बुखार के प्रकोप को देखते हुए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग जल संग्रहण केंद्र का निर्माण करा सकता है। इसके लिए सरपंच नरेश कुमार ने जन स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह के गांव में आगमन पर मांग रखी। इस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि मांग पर विचार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, विभाग ने जल संग्रहण केंद्र के निर्माण की योजना शुरू कर दी है। विधायक प्रवीण डागर ने भी ग्रामीणों की मांग पर सहमति दे दी है। इस कारण ग्रामीणों में केंद्र के निर्माण होने की संभावना बढ़ गई है।
उधर, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. वीणा सिंह से गांव में स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की मांग की है। इस पर सीएमओ ब्रह्मदीप सिंधु ने कहा कि यदि ग्राम पंचायत भूमि उपलब्ध कराती है तो उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। सरपंच नरेश कुमार ने भूमि उपलब्ध कराने की बात कही है। वीणा सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि हर मरीज का इलाज किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कोविड गाइडलाइन की पालना करने एवं वैक्सीन लगवाने की अपील की।
बच्चों के साथ निकाली स्वच्छता रैली
चिल्ली गांव में शुक्रवार को स्कूली बच्चों को साथ लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छता रैली निकाली। रैली में जिले के सीएमओ ब्रह्मदीप सिंधु एवं सरपंच नरेश कुमार ने हिस्सा लिया। सीएमओ ने कहा कि रोगों को दूर भगाने की कुंजी स्वच्छता है। हर वर्ग की जिम्मेदारी स्वच्छता बनाए रखने की है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने गांव में फॉगिंग भी करवाई। सरपंच नरेश कुमार ने बताया कि सभी प्रभावित परिवारों से भी विभागीय अधिकारी मिले और उनसे बच्चों की बीमारी के बारे में जानकारी ली।