फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demand for waiver of fees and extension of visa period for students of Afghanistan

इनसो ने दिया अफगानिस्तान के छात्रों का सहयोग करने की मांग पर ज्ञापन

Thu, 19 Aug 2021 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Demand for waiver of fees and extension of visa period for students of Afghanistan
पलवल। इनसो की जिला इकाई द्वारा बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान के छात्रों की समस्याओं तथा उनका सहयोग करने की मांग को लेकर एसडीएम वैशाली सिंह को ज्ञापन दिया। राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में विभिन्न कॉलेजों में पढ़ रहे अफगानिस्तान के छात्रों से फीस न लेने, खानपान का इंतजाम कराने की मांग की गई। मौजूदा हालत में अपने परिजनों से संपर्क टूटने के कारण आ रही परेशानी में सहयोग कराने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

इनसो ने ज्ञापन में मांग रखी कि जब तक अफगानिस्तान में स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक इन छात्रों से किसी भी तरह की कोई फीस न ली जाए। जिन छात्रों की डिग्री पूरी होने वाली है व वीजा का समय समाप्त होने वाला है, उनके वीजा की अवधि बढ़ाई जाए। तब तक उन्हें किसी अन्य डिग्री/कोर्स में दाखिला दिया जाए। इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों में अफगानी छात्रों के लिए विशेष अतिरिक्त सीटों का प्रावधान किया जाए, क्योंकि जब तक अफगानिस्तान में हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक उन्हें इनकी इच्छा के विरुद्ध वापस न भेजा जाए। इनसो ने ज्ञापन में मांग रखी कि अफगानी छात्र कोरोना महामारी के समय अपने देश लौट गए थे।
विज्ञापन

वहीं से ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई कर रहे थे, परंतु अब वहां पर इंटरनेट व अन्य कारणों से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है और वह छात्र भारत आना चाहते हैं। ऐसे सभी अफग़ानी छात्रों को भारत लाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए तथा आने वाले सभी छात्रों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाए। एसडीएम ने इनसो नेताओं को उनके ज्ञापन को आगे पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अजय पौंडरी, नरवीर कुंडू, राहुल जोशी ने कहा कि इनसो हरियाणा के कालेजों में पढ़ने वाले अफगानिस्तान के सभी छात्रों की हर संभव मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed