{"_id":"6a986b950f7d6927780699ca","slug":"deliberations-on-preparations-for-the-congress-program-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115144-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कांग्रेस के कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कांग्रेस के कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता, संगठन और संघर्ष के साथ कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। आगामी 6 सितंबर को पिनगवां में होने वाले कांग्रेस के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और इसे सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी एकजुटता से होती है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटेंगे।
बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया गया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम करेंगे। इस अवसर पर हाजी अख्तर हुसैन, हाजी इब्राहिम इंजीनियर, यूथ अध्यक्ष मुबीन तैड़, ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक मलिक, महासचिव हासिम गंगवानी, महासचिव अब्दुल कादिर, मकसूद सिकरावा, हाजी अब्बास जयसिंहपुर, रफीक चेयरमैन, डॉ. उस्मान गंगवानी सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।