{"_id":"6af9e9dd6f6782ae2d0bd00c","slug":"deep-potholes-on-the-gahlab-aurangabad-road-increase-the-risk-of-accidents-palwal-news-c-24-1-pal1008-130203-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गहलब-औरंगाबाद सड़क पर गहरे गड्ढे, हादसों का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गहलब-औरंगाबाद सड़क पर गहरे गड्ढे, हादसों का खतरा बढ़ा
विज्ञापन
1.62 करोड़ रुपये के बजट से बनी सड़क की नहीं हो रही मरम्मत, शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गहलब से औरंगाबाद जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय तो किसी तरह वाहन चालक गड्ढों से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। हैरानी की बात यह है कि करीब 1.62 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस सड़क की हालत सुधारने के लिए विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय निवासी गजराज सिंह आर्य ने सड़क की बदहाली को लेकर 28 जुलाई को लोक निर्माण विभाग के एसडीई विपिन व्यास को शिकायत देकर मरम्मत कराने की मांग की थी। इसके बावजूद कई महीने बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। सड़क से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने और वाहनों को संभालने में परेशानी होती है। इससे पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने का भी खतरा बना रहता है।
सड़क के दोनों तरफ उगी झाड़ियां भी परेशानी बढ़ा रही हैं। इनके कारण सड़क किनारे का हिस्सा दिखाई नहीं देता और सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देने में भी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत को देखते हुए कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन विभागीय स्तर पर समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
निर्माण पर खर्च के बाद भी सड़क बदहाल
गहलब-औरंगाबाद सड़क के निर्माण के लिए करीब एक करोड़ 62 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। इसके बावजूद सड़क पर गड्ढे बने रहना निर्माण कार्य की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है। एक तरफ जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर बैठकें कर दुर्घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ इस सड़क की मरम्मत के लिए शिकायत के बावजूद इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी गजराज सिंह आर्य ने विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और दोनों तरफ उगी झाड़ियों को हटवाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के एसडीई विपिन व्यास ने बताया कि संबंधित सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत कराई जाएगी।