फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Deadly attack on elderly man and sons

Palwal News: चहारदीवारी कर रहे बुजुर्ग और बेटों पर जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on elderly man and sons
संवाद न्यूज
विज्ञापन

हथीन। उटावड़ थाना क्षेत्र के मलाई गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। अपनी ही जमीन पर चहारदीवारी कर रहे एक बुजुर्ग, उनके बेटों और रिश्तेदारों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी, फरसा और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मलाई गांव के रहने वाले बुजुर्ग रफीक अहमद ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले उसने गांव के ही अली मोहम्मद, फजूरु, दीन मोहम्मद और इल्यास से साढ़े तीन एकड़ जमीन खरीदी थी। इसी से सद्दीक की जमीन सटी है। सद्दीक की जमीन के लिए कोई रास्ता नहीं था, जिसके चलते बुजुर्ग रफीक ने भाईचारे और इंसानियत के नाते उन्हें अपनी जमीन से नौ फुट का रास्ता देने की बात कही थी।
विज्ञापन


पीड़ित रफीक ने बताया कि 28 मई की दोपहर जब वे अपनी जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण करवा रहे थे, उसी समय मुबारिक, मुजम्मील उर्फ मुज्जम, अजीम, असफाक, दीन मोहम्मद और मुस्तकीम हाथों में लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और फरसा लेकर आए और जबरन काम रुकवाकर गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग रफीक के गुंडागर्दी का विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियारों और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में रफीक, उनके बेटे मोहम्मद हकीम, इकरामुद्दीन और साजिद गंभीर रूप से घायल हो गए।


आरोपी घटना को अंजाम देकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed