फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   dead body thrown on railway tracks after killing married woman

विवाहिता की हत्या कर शव रेल की पटरियों पर फेंका

Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
dead body thrown on railway tracks after killing married woman
पलवल। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या कर शव रेल की पटरियों पर फेंक दिया। महिला का पति बार-बार रुपयों की मांग कर रहा था। रुपये न मिलने पर उसके विवाहिता की हत्या कर शव रेल की पटरियों पर फेंक दिया। जीआरपी ने महिला के परिजनों की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

जीआरपी असावटी चौकी इंचार्ज एएसआई भीम सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर के थाना रबुपुरा के गांव ब्रह्मणान निवासी सुखदेव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने अपनी बेटी इंद्रा शर्मा की शादी 11 मई 2015 को गांव जनौली निवासी कृष्ण के साथ की थी। इंद्रा के दो बच्चे ध्रुव पांच साल और हर्षित तीन साल के हैं। कृष्ण दहेज के लिए इंद्रा को परेशान करता था। बीती 22 मार्च को इंद्रा ने फोन कर बताया कि उसका पति तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये नहीं दिए तो उसे जान से मार देगा। तीन लाख रुपये एनएफटी के जरिये अकाउंट में जमा करवा दिए गए। इसके बाद भी बीती 27 मार्च को कृष्ण ने मारपीट कर इंद्रा को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद इंद्रा का शव गांव जनौली के समीप रेलवे फाटक पर पाया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इंद्रा की दहेज के लिए हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर डाला गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed