{"_id":"677c2ea149fd6a48f3048e80","slug":"dead-body-of-youth-found-near-kmp-expressway-case-registered-palwal-news-c-25-1-as11003-100321-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: केएमपी एक्सप्रेसवे के पास मिला युवक का शव, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: केएमपी एक्सप्रेसवे के पास मिला युवक का शव, केस दर्ज
विज्ञापन
केएमपी एक्सप्रेसवे के पास मिला युवक का शव, केस दर्ज
तावडू। उपमंडल के गांव धुलावट सीमा में कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे के पास बीते रविवार को एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर गांव के ही पांच नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता माहुन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते चार जनवरी की देर रात बेटे साहिल (24) को गांव के ही रहने वाले लीला, जमील व शौकीन घर से बुलाकर ले गए थे। साहिल देर रात तक घर नहीं लौटा तो उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। रविवार सुबह में भी छानबीन करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिर दोपहर बाद उन्होंने शौकीन से पूछताछ की उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके कुछ देर बाद बाद ग्रामीणों से जानकारी मिली की कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे और वाटर सप्लाई के नजदीक एक युवक का शव मिला है। वह मौके पर गए तो बेटा साहिल मृत अवस्था में मिला। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पीड़ित माहुन का दावा है कि गांव के ही लीला, विक्रम, सुस्सा, पप्पन और शौकीन व अन्य ने रंजिश के तहत बेटे की हत्या की है। तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके अलावा पुलिस कई एंगल से मामले में जांच कर रही है। संवाद