फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Dead body found hanging from a rope in a tin shed room

Palwal News: टीनशेड के बने कमरे में रस्सी से लटका मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging from a rope in a tin shed room
तावडू। जिले के थाना रोजका मेव के अंतर्गत गांव कालियाकी में एक टीन शेड के बने मकान में एक व्यक्ति का शव रस्सी से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान मेहन्द्र निवासी कालियाकी थाना रोजका मेव के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, छह फरवरी की शाम मेहन्द्र घर से खेत की ओर निकला था। रात होने तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान परिजन खेतों की तरफ बने एक तीन शेड के कमरे में पहुंचे। जहां पर महेंद्र का शव रस्सी से लटका हुआ था। परिजनों के मुताबिक जिस कमरे में महेंद्र का शव लटका था, उसकी दीवारों पर मेहन्द्र की हैंडराइटिंग में दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति का नाम लिखा था। इनमें हरीश को नकद पैसा देने की बात लिखी थी। जबकि दीक्षा गुप्ता, गुड़गांव को 2 करोड़ 23 लाख रुपये देना लिखा था। प्रीति गोयल प्रीति के दस्तावेज अपने मोबाइल में होने का दावा कर बताया गया कि उसने अजय नाम के व्यक्ति के खाते में 54 लाख रुपये ट्रांसफर कराए है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद एफएसएल टीम सहित पुलिस मौके पर पहुंची। महेन्द्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रीति गोयल, दीक्षा गुप्ता और हरीश के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed