{"_id":"6572051557762b382e06943e","slug":"dalit-family-warns-to-leave-village-if-action-is-not-taken-palwal-news-c-24-1-fb11002-3619-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कार्रवाई न होने पर दलित परिवार ने दी गांव छाेड़ने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कार्रवाई न होने पर दलित परिवार ने दी गांव छाेड़ने की चेतावनी
विज्ञापन
-गढ़ी पट्टी गांव में गोलीबारी मामले में चार दिन बाद उचित कार्रवाई न होने पर दी चेतावनी
-पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार, पीड़ित बोले, अभी भी मिल रही धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल । गांव गढ़ी पट्टी में दबंगों द्वारा चार दिन पहले दलित परिवार के साथ मारपीट कर घर पर गोलीबारी करने के मामले में उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए दलित परिवार ने गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठोेस कार्रवाई नहीं की गई तो वह गांव से पलायन कर जाएंगे। उन्होंने बताया कि आज भी उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को एसडीएम तथा डीएसपी से भी मुलाकात की।
दरसल, गांव गढ़ी पट्टी में गांव के युवकों ने दलित युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। घायल युवक को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए तो वहां भी डेढ़ दर्जन युवकों ने दलित परिवारों पर फायरिंग कर दी । फायरिंग में गोली 12 वर्षीय बच्चे मनीष को जा लगी, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित देवेंद्र की शिकायत पर अजय, साहिल, दिनेश, बंटी ,राहुल, सौरभ, मोहित, चन्दर, दिनेश, मनोज, नरेश ,विष्णु, नवीन, राजेश सहित अंकित के खिलाफ घर में घुसकर अवैध हथियार से हत्या के प्रयास व एससी एसटी एक्ट की धारा सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया । इस मामले में पीड़ित परिवार ने उचित कार्रवाई न होने का आरोप लगााया। वहीं
मामले में जांच अधिकारी डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी राहुल व दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई चल रही है। जांच भी की जा रही है। पुलिस नहीं चाहती कि कोई निर्दोष फंसे। उचित कार्रवाई की जा रही है। वहीं पीड़ित देवेंद्र ने बताया लगातार उन्हें धमकी दी जा रही हैं और पुलिस कार्रवाई करने में नाकाम है। उन्होंने कहा यदि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो गांव से दर्जनों की संख्या में दलित परिवार पलायन करेंगे। एसडीएम रणबीर सिंह लोहान ने दलित परिवारों को उनकी सुरक्षा का आश्वासन देते हुए प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है।