{"_id":"c7ce07d07513eeffe3396b899b2c1e3d","slug":"cut-illegal-water-connections","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन अवैध पेयजल कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन अवैध पेयजल कनेक्शन काटे
अमर उजाला, पलवल
Updated Fri, 04 Oct 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शहर में अवैध रूप से चल रहे पेयजल कनेक्शनों पर शिकंजा कसने के लिए पेयजल संरक्षण को लेकर बसंत विहार व प्रकाश विहार में एक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभाग की टीम ने एक दर्जन से अधिक अवैध कनेक्शनों को काट दिया, जबकि करीब चार दर्जन से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अधिकारी सुमेर सिंह चौहान ने लोगों से कहा कि वे अपने पेयजल कनेक्शनों को नियमित करवाएं। उन्होंने कहा कि पेयजल उपभोक्ताओं को अपने कनेक्शन नियमित करवाने के साथ-साथ जल संरक्षण के बारे में भी गंभीरता से सोचना चाहिए।
विज्ञापन
अगर समय रहते पेयजल की बर्बादी को रोका नहीं गया तो आने वाले समय में पेयजल के लिए गंभीर संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कॉलोनीवासियों से कहा कि वे अपनी जरूरत के मुताबिक ही पानी का उपयोग करें और पानी को व्यर्थ में न बहने दें।
विज्ञापन
अपने कनेक्शन पर टेप लगाने के साथ उसे जरूरत पड़ने पर बंद कर दें ताकि पानी नालियों में न बहे। इस मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि पानी अमूल्य है और इसका सही उपयोग करना चाहिए।
इस मौके पर विभाग की टीम ने प्रकाश विहार व बसंत विहार में घर-घर जाकर लोगों को अपने कनेक्शनों को करवाने व जल संरक्षण के बारे में बताया। इस मौके पर जेई सतबीर सिंह, महेंद्र व वेदप्रकाश सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।