फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Crowd of women gathered for free travel in buses

रक्षाबंधन पर बसों में फ्री यात्रा के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

Sat, 21 Aug 2021 03:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
Crowd of women gathered for free travel in buses
बस में बैठी महिलाएं - फोटो : Palwal
पलवल। रक्षाबंधन पर्व पर हरियाणा परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा कराने की घोषणा के बाद बसों में भीड़ बढ़ गई है। शनिवार को ही महिलाएं भाइयों के यहां जाने के लिए घरों से निकल गईं तथा बसों में फ्री सफर का आनंद लिया। हालांकि, इस बार शनिवार दोपहर 12 बजे से बसों का संचालन शुरू हुआ, जिनमें महिलाएं फ्री यात्रा कर सकें। लेकिन, इससे पहले ही महिलाओं की भीड़ बस अड्डों पर दिखाई देने लगी।
विज्ञापन

देखते ही देखते बसों में महिलाओं की भीड़ नजर आने लगी। फ्री बस सेवा का संचालन करने के साथ पहली बस हसनपुर रूट के लिए भेजी गई। इसके बाद गुरुग्राम, फरीदाबाद, कोसी, अलीगढ़, रेवाड़ी के लिए बसों को रवाना किया गया। इनके अलावा अन्य रूटों पर भी बसों को रवाना किया गया। महिलाओं के साथ 15 साल से कम उम्र के बच्चों का भी सफर निशुल्क है।
विज्ञापन

पलवल से शुरू हुईं 80 बसें
पलवल जिले में हरियाणा परिवहन निगम की कुल 90 बसें हैं। यहां से पलवल-सोहना, गुरुग्राम, रेवाड़ी, स्याणा, महेंद्रगढ़, आगरा, मथुरा, हथीन, उटावड़, हसनपुर, बल्लभगढ़, बदरपुर बॉर्डर के अलावा अन्य रूटों पर बसें चलती हैं। शनिवार को 80 बसें चलाई गईं। बसों को चलाने में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए 180 चालकों और परिचालकों के अलावा 12 चालक-परिचालक अतिरिक्त रखे गए हैं। खासकर महिलाओं को रक्षाबंधन पर कोई परेशानी न हो, इसके लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं
कोरोना महामारी का डर अब लोगों में बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है। सरकार की हिदायतों के बावजूद परिवहन निगम और निजी बसों में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। बसों में फ्री सफर करने के लिए आईं अधिकतर महिलाओं ने मास्क नहीं लगा रखे थे। न ही परिवहन निगम द्वारा उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया। इतना ही नहीं बसों में सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था नहीं थी।
निजी बसों की छतों पर सफर करते दिखे लोग
निजी बसों में तो इतना बुरा हाल था कि लोग छतों पर भी बैठकर सफर करते नजर आए। लोगों को अपनी जान की परवाह थी और न ही किसी दुर्घटना का डर। बस संचालकों को भी इसकी परवाह नहीं थी। पुलिस, प्रशासन, आरटीए और परिवहन निगम ने भी ऐसे बस संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

-----



सरकार के आदेश पर पलवल डिपो से 80 बसों का संचालन किया गया है। बसों का संचालन सभी महत्वपूर्ण रूटों पर किया गया। लोकल रूटों का विशेष ध्यान रखा गया। कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराने का भी पूरा प्रयास किया गया। - करण सिंह, पलवल डिपो इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed