फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Crops started getting destroyed due to filling of Yamuna water in the fields

खेतों में यमुना का पानी भरने से नष्ट होने लगी फसल

Sun, 01 Aug 2021 04:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
Crops started getting destroyed due to filling of Yamuna water in the fields
पलवल। जिले में दूसरे दिन भी यमुना उफान पर रही। खेतों में पानी भर जाने से हजारों एकड़ फसल नष्ट होने लगी है। रविवार को हसनपुर के नायब तहसीलदार इब्राहीम ने यमुना नदी दौरा कर नष्ट हुई फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंदिरा नगर, मोहबलीपुर, फाटस्को नगर, रहीमपुर सहित अन्य गांवों के लोगों को नदी की ओर जाने से मना किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार तक जलस्तर कम हो जाए।
विज्ञापन

जिले में यमुना का क्षेत्र करीब 40 किलोमीटर है। मंगलवार को हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी बृहस्पतिवार रात जिले के खेतों में भर गया। यमुना नदी के दोनों तरफ सैकड़ों एकड़ फसल इससे नष्ट होने के कगार पर आ गईं। नदी के साथ लगते गांवों में भी बाढ़ का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

वहीं बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पटवारी और ग्राम सचिवों को गांवों में भेजा जा रहा है। ग्रामीणों से कहा गया है कि यमुना नदी में मछली पकड़ने, पशुओं को पानी पिलाने और स्नान के लिए न जाए। बच्चों को भी नदी से दूर रखें। तहसीलदार रोहतास पंवार ने बताया कि पानी भरने से यमुना किनारे की फसल नष्ट होने की कगार पर है। पानी का बहाव लगातार बना हुआ है और गांव वालों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए नाव, स्टीमर, सुरक्षा जैकेट रखे गए हैं। पैंटून पुल हटवा दिए गए हैं और गांवों में लगातार मुनादी करवाई जा रही है। जिला में अभी तक कोई बडे़ नुकसान की सूचना नहीं है। संभावना है कि मंगलवार को पानी कम होना शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed