{"_id":"57f146554f1c1b1e0857475a","slug":"crope-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को फसल बेचने में नहीं आएगी परेशानी : भाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को फसल बेचने में नहीं आएगी परेशानी : भाटी
palwal
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंड़ी में दौरा करते बीजेपी नेता।
- फोटो : अमर उजाला
बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समयसिंह भाटी ने कहा है कि किसानों को मंडियों में धान की फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। भाटी ने बीजेपी नेताओं के साथ शनिवार को पलवल व होडल की अनाज मंडी का दौरा किया।
विज्ञापन
पलवल अनाज मंडी के दौरे के दौरान बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष समयसिंह भाटी किसानों से रूबरू हुए। इस दौरान किसानों ने बीजेपी नेताओं से कहा कि उन्हें उनकी फसलों का उचित भाव नहीं मिल रहा है। एक-दो दिन पहले कपास की फसल का भाव कुछ और था लेकिन आज के भाव में भारी गिरावट आई। वहीं किसानों ने कहा कि धान की फसल का भी उचित भाव सरकार ने तय नहीं किया है। जबकि कांग्रेस के राज में धान की फसल का अच्छा भाव मिला था।
विज्ञापन
किसानों की नाराजगी पर भाटी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी किसानों के साथ भलाई नहीं की, बल्कि चुनावी मौसम में वोट बटोरने के लिए काल्पनिक रूप से भाव बढ़ा दिए थे। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि वे उच्च अधिकारियों के समक्ष किसानों की समस्या को रखकर फसलों के भाव बढ़ाने पर सहमति प्रदान करेंगे। किसानों ने किसान भवन पर जिला कृषि विभाग के अधिकारियों के कब्जे की समस्या को भी रखा। जिस पर उन्होंने कहा कि किसानों के भवन को किसानों के लिए ही उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ बलदेव सिंह अलावलपुर, करतार सिंह बैंसला, प्रवीन ग्रोवर, किसान सेल के जिलाध्यक्ष संजय गुर्जर, भूदेव शर्मा व यशपाल मवाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन