{"_id":"58b94ce84f1c1b026e830f91","slug":"workers-come-into-the-machine-s-claw-sliced","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन में आकर कटा मजदूर का पंजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मशीन में आकर कटा मजदूर का पंजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जटोला स्थित कंपनी में कथित रूप से एक वर्कर से जबरन 48 घंटे खराब मशीन पर काम कराने के दौरान उसके एक हाथ का पंजा मशीन में आकर कट गया। आनन-फानन में उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से पीड़ित को फरीदाबाद रेफर कर दिया गया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत पर कंपनी मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी विरेंद्र के अनुसार, यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव सिकतारा निवासी कृष्ण कुमार जटोला स्थित साकेत फेब्स कंपनी में काम करता है। आरोप है कि कृष्ण ने 22 फरवरी को दिन और रात में काम किया। इसके बाद उससे अगले 23 फरवरी को दिन और रात में काम कराया गया, यानी लगातार 48 घंटे।
विज्ञापन
वहीं, जिस मशीन पर कृष्ण को लगाया गया था उसकी तकनीकी खराबी के बारे में उसने मैनेजर को सूचित भी किया था। आरोप है कि फिर भी कृष्ण को उसी मशीन पर काम करने को मजबूर किया गया। काम करते दौरान उसके बाएं हाथ का पंजा मशीन की ब्लेड में आने से कट गया। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे फरीदाबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर कंपनी के प्रोडेक्शन मैनेजर पुनीत गौड़ पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन