{"_id":"5713ccc84f1c1b342f10fcd4","slug":"who-are-arrested-for-extortion-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध जांच शाखा पुलिस ने एनएच-2 पर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव फुलवाड़ी मोड़ के समीप से एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रंगदारी के लिए पिता-पुत्र पर फायरिंग करने का भी आरोप है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश भड़ाना के अनुसार उन्हें शनिवार को सूचना मिली थी कि फुलवाड़ी मोड़ के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है। बताए गए स्थान पर एएसआई राकेश कुमार ने छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुद को गांव औरंगाबाद निवासी अमित पुत्र जिले बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा व दो खोल बरामद किए।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि आरोपी अमित ने शुक्रवार की रात को सात लाख रुपये की रंगदारी न मिलने पर गांव औरंगाबाद निवासी परचुन की दुकान करने वाले पुरुषोत्तम व उसके पिता महेश पर फायरिंग की थी। आरोपी ने पिता-पुत्र पर सीधी गोली चलाई थी, जिसमें पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए। इसमें सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी से और भी मामलों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन