फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Water withdrawals took the two sides dispute

पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद

Wed, 16 Dec 2015 07:15 PM IST
फिरोजपुर झिरका, अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
Water withdrawals took the two sides dispute

शहर के वार्ड नंबर सात में पानी निकासी को लेकर बुधवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में हुए पथराव व लाठी चलने से सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। घायल हुए लोगों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर सात में पिछले एक सप्ताह से दो पक्षों में नाली के पानी निकासी को लेकर विवाद हो रहा था। बुधवार की सुबह इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों ओर के लोगों ने लाठी-डंडों व पत्थर के साथ एक दूसरे पर हमला बोल दिया। करीब आधे घंटे तक हुए पथराव व लाठी डंडे चलने से एक पक्ष के मोहम्मद, आबिद, मदीना व दूसरे पक्ष के मंजीत, दीपक, इन्दरलाल, रवि कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पुलिस को मिल गई है। दोनों को मामला सुलझाने का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed