फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   water missused in palwal

  पलवल में चल रहा पानी का धंधा 

Thu, 19 May 2016 04:18 PM IST
palwal
palwal Updated Thu, 19 May 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
 water missused in palwal
water tanker - फोटो : अमर उजाला

एक तरफ तो प्रदेश और  केंद्र सरकार भूमिगत जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। प्रदेश में पानी की बर्बादी व फिजूलखर्ची पर निषेधाज्ञा लगाकर धारा 144 का प्रावधान किया गया है लेकिन पलवल में खुलेआम भूमिगत जल का दोहन किया जा रहा है।

विज्ञापन


600 रुपए में बेचा जाता है एक टैंकर  
भूमिगत जल का अवैध रूप से दोहन करने वाले लोग इस पानी को गांवों में ले जाकर 600 से 800 रुपए प्रति टैंकर के हिसाब से बेचते हैं। पानी के टैंकरों को गांव बघौला, दुधौला, पृथला, अगवानपुर व फिरोजपुर सहित हाइवे किनारे लगने वाले गांवों में बेचा जाता है।  
विज्ञापन

 
 गंदा है पर धंधा है  
-हाइवे किनारे गांव फिरोजपुर में ही चार से पांच बोरवेल लगे हैं। इनमें से किसी के पास भी संबंधित विभाग से कोई लाइसेंस नहीं है। इन बोरवेलों से करीब 60-70 टैंकर पानी प्रतिदिन निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे जहां सरकार के  राजस्व की चोरी होती है, वहीं इसे पीने वालों की सेहत से खिलवाड़ होता है। एक बोरवेल संचालक ने इस बात को स्वीकार किया ये बोरवेल गिरते भूजल स्तर की एक बड़ी वजह हैं पर करें क्या, गंदा है पर धंधा है। 

भूजल के अवैध दोहन के कारण भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। जहां पहले जिले में अधिकांश स्थानों पर 25 फीट तक भूजल स्तर था। वह अब यमुना किनारे पर बढ़कर 35 से 40 फीसदी तक हो गया है।


हाइवे के किनारे गांवों में तो स्थिति और भी विकराल है, कहीं-कहीं तो यह 100 फीट तक भी पहुंच चुका है। 
-डॉ. महावीर मलिक, कृषि विशेषज्ञ व पर्यावरणविद। 
  
मामला संज्ञान में आया है। संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी। सतबीर सिंह मान, एसडीएम, पलवल। 
                     .

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed