फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Villagers angered by the way the problem of power water has frozen

बिजली पानी की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 29 Dec 2015 07:17 PM IST
तावड़ू, अमर उजाला ब्यूरो
तावड़ू, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर अहीर के ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली पानी की समस्या से नाराज होकर तावडू मोहम्मदपुर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस व बिजली विभाग के जेई कैलाश व एएसआई अतर सिंह मौके  पर पहुंचे। उनके आश्वासन पर ग्रामीणों ने करीबन डेढ़ घंटे बाद जाम खोला।

अधिवक्ता मुकेश यादव, सूबेदार रामसिंह, कंवरलाल, शौराब, गुलाब सिंह, आदि ने बताया कि गांव में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नलकूपों की तीन मोटर दो महीने से और एक मोटर 15 दिनों से खराब है। जिन्हें विभाग के अधिकारी बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं बदल रहे हैं। इस कारण गांव में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना था की गांव में बिजली सुचारू रूप से नहीं आ रही है। पिछले 36 घंटे से बिजली की लाइन खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed