फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two killed in road acciden

सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

Sun, 04 Dec 2016 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
 Two killed in road acciden
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

शनिवार को केएमपी (कुंडली मानेसर पलवल) मार्ग पर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर ट्राला चालक ने सड़क किनारे खडे़ ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में ट्राला चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक घायल हो गया। केएमपी मार्ग पर ही एक अन्य घटना में एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। सदर थाना एसएचओ संदीप मोर के अनुसार, गांव घाट तहसील बांसूल जिला अलवर निवासी महेश (45) बतौर ट्राला चालक कार्यरत था। 

विज्ञापन


शनिवार को वह कोटपुतली से वेस्टेज लेकर पलवल की तरफ आ रहा था। सुबह के समय घने कोहरे से महेश को केएमपी मार्ग पर साइड मे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। गलती से उसने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायल परिचालक को सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने परिचालक की गंभीर हालात को देखते हुए फरीदाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed