{"_id":"f3001687566ab7eef363b1ad8cfda1b0","slug":"two-daughters-fathers-damper-intruders-and-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने कुचला, पिता व दो पुत्रियों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर ने कुचला, पिता व दो पुत्रियों की मौत
होडल, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करमन बॉर्डर पर कोटवन के निकट डंपर द्वारा कुचल देने से बांसवा निवासी पिता व दो पुत्रियों की मौत हो गई। घटना यूपी की सीमा में हुई।
विज्ञापन
बांसवा निवासी रामकिशन व उनकी बेटियां सविता और प्रीति शुक्रवार को मंदिर से दर्शन करके घर के लिए लौट रहे थे। जब वह रास्ते में करमन बॉर्डर स्थित गांव कोटवन के निकट किसी वाहन की इंतजार में खडे थे, उसी समय एक डंपर ने उन्हें कुचल दिया। जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना की सूचना रामकिशन के किसी परिचित ने उनके घर पर दी। सूचना मिलने पर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। यूपी के कोसीकलां थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मथुरा पोस्टमार्टम कराकर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन