{"_id":"575555794f1c1be6209c5214","slug":"two-arrested-in-truck-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.35 करोड़ के मोबाइल से भरा ट्रक लूटने में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.35 करोड़ के मोबाइल से भरा ट्रक लूटने में दो गिरफ्तार
palwal
Updated Mon, 06 Jun 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
लुटेरे पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-2 पर मोबाइल फोन के पार्ट्स से भरे कैंटर को हथियार के बल पर लूटने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटा गया करीब 1.35 करोड़ रुपये का माल व कैंटर भी बरामद कर लिया गया। रविवार को पुलिस ने दोनो आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी जगफूल के अनुसार यूपी के जिला हरदोई के गांव गंजुरपुर निवासी कैंटर चालक रमेश कुमार ने दिल्ली से कैंटर में मोबाइल फोन के पार्ट्स भरे थे। वह वहां से बघौला-जनौली मार्ग स्थित निजी कंपनी के लिए चला था। चालक के अनुसार वाहन में एक करोड़ 35 लाख का माल भरा हुआ था।
विज्ञापन
जैसे ही वह एनएच-2 पर गांव सौफ्ता मोड़ के समीप पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवक आए। उन्होंने बाइक कैंटर के आगे अड़ा दी और हथियार के बल पर माल से भरे वाहन को लूटकर फरार हो गए। चालक ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने कैंटर को लूटने वाले प्यारेलाल उर्फ बोना व सुनील को गन मोहल्ला सेक्टर-55 फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया और माल से भरे कैंटर को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया है।