{"_id":"573ee7a84f1c1bd42fac7737","slug":"tried-student-kidnaping","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के अपहरण की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के अपहरण की कोशिश
palwal
Updated Fri, 20 May 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
kidnapping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कलसाडा में स्कूल जाते समय कार सवार तीन युवकों ने नौवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एएसआई सारिका के अनुसार लड़की की मां ने शिकायत दी है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव कलसाडा स्थित स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा है। बुधवार को वह सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी।
विज्ञापन
जब स्कूल के समीप पहुंची तो गांव भमरौला निवासी उमेश, गांव जोहरखेडा निवासी योगेंद्र व गांव मर्रोली निवासी प्रमोद ने उसे खींचकर कार में डालने की कोशिश की। उसी दौरान पीछे से छात्रा का चाचा पलवल के लिए आ रहा था। छात्रा का शोर सुनकर उसने शोर मचाया। इस पर अपहरणकर्ता छात्रा को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन