{"_id":"572494314f1c1b5c0ca91df0","slug":"three-are-dead-in-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन लोगों की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में तीन लोगों की गई जान
palwal
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जीआरपी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से दो की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अज्ञात शवों को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
जीआरपी के अनुसार रेलवे फाटक के समीप गांव जनौली निवासी करीब 55 वर्षीय भगवत सिंह की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके अलावा पलवल जीआरपी ने करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में होडल रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की आयु लगभग 25 वर्ष है और उसने नीले रंग की टी- शर्ट व दो पैंट पहनी हुई हैं। मृतक के सीधे हाथ पर शीतला मां व आरजी लिखा हुआ है तथा उलटे हाथ पर रानी लिखा हुआ है। पुलिस के अनुसार युवक की मौत गर्मी के कारण हुई है।
विज्ञापन