{"_id":"e2d4d753fd5d71adfe62b56f21d99fe6","slug":"the-young-man-s-body-was-found-on-the-roadside-killing-family-members-expressed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने सोहना रोड पर स्थित गांव घुघेरा के समीप खेत में एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक प्रॉपर्टी डीलर का कारोबार करता था और सोमवार देर शाम को घर से निकला था। परिजनों का आरोप है कि जमीनी विवाद में हत्या की गई है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शेखपुरा मोहल्ला निवासी राकेश ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका भाई नरेंद्र न्यू कॉलोनी स्थित खाटू श्याम अपार्टमेंट में रहता था और प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता था। उसका गांव घुघेरा निवासी ऋषि, भारत, उमेद, मानसिंह, नारायण, विनोद व कल्लू से जमीनी विवाद था, यह मामला अदालत में विचाराधीन था। सोमवार की शाम को नरेंद्र ने अपनी पत्नी से कहा था कि उक्त लोगों ने उसे गांव में बुलाया है और आपसी तौर पर विवाद की बात चल रही है।
विज्ञापन
राजेश के अनुसार नरेंद्र अपनी पत्नी को बताकर गांव घुघेरा चला गया। बुधवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि नरेंद्र का शव आमरू-घुघेरा मार्ग पर सड़क किनारे खेत में पड़ा हुआ है। राजेश के अनुसार उन्हें पता चला है कि बातचीत के दौरान उसकी उक्त लोगों से कहासुनी हो गई, जिस पर उन्होंने नरेंद्र की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के शव पर चोट आदि का कोई निशान नहीं था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
एसएचओ सुनील कादयान के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। मृतक के भाई राकेश की शिकायत पर ऋषि, भारत, उमेद, मानसिंह, नारायण, विनोद व कल्लू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।