{"_id":"f8cb9bfc07b3cab3ee265932c44aa00b","slug":"the-woman-in-the-train-by-baby-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म
पलवल, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को 13008 (तूफान एक्सप्रेस) में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद आरपीएफ ने महिला को सिविल अस्पताल भिजवाया। लेकिन करीब आधे घंटे तक महिला को अस्पताल में प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल सका।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गांव रघुनाथ गढ़ निवासी जगप्रताप सिरसा में राज मिस्त्री का कार्य करते हैं। उनकी पत्नी सविता भी उनके साथ ही मजदूरी करती है। सरिता गर्भवती थी तथा अपने पति के साथ तूफान एक्सप्रेस से गांव जा रही थी। रास्ते में सविता को प्रसव पीड़ा शुरु हो गई। पलवल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो सविता ने एक बच्ची को ट्रेन में ही जन्म दिया।
विज्ञापन
आरपीएफ ने तुरंत एंबुलेस का प्रबंध कर उसे अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में महिला को आधे घंटे तक बिस्तर उपलब्ध नहीं कराया गया। बच्चे को लेकर महिला करीब आधे घंटे तक प्रसूति कक्ष के बाहर लोहे की कुर्सी पर बैठी रही। सविता के पति जगप्रताप ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि पहले तो स्टॉफ द्वारा पर्ची बनवाने को लेकर 20 मिनट तक उसे इधर-उधर घुमाया गया। काफी देर के प्रयास के बाद बैड मिला।
विज्ञापन
एसएमओ डॉ. बीर सिंह सहरावत का कहना है कि महिला को तुरंत बैड उपलब्ध करा दिया गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कर सभी सुविधाएं दी गईं हैं।