फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The truck - driver from 61 thousand robbed , one arrested

ट्रक-चालक से 61 हजार लूटे, एक गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2016 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Wed, 20 Apr 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
The truck - driver from 61 thousand robbed , one arrested
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो

चांदहट थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने एक ट्रक के चालक व परिचालक से 61 हजार रुपये की नगदी व मोबाइल फोन लूट लिए। घटना सोमवार शाम की है। पुलिस ने चालक के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन


अलावलपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई जवाहर सिंह के अनुसार गांव अलावलपुर निवासी दिलशाद पुत्र मुंशी ने शिकायत दी है कि वह अपना ट्रक चलाते हैं।  सोमवार को वह अपने ट्रक को लेकर परिचालक के साथ निकला था। गांव से कुछ ही किलोमीटर दूर गांव खजुरका के समीप उनके ट्रक को रुकवाकर तीन युवकों ने उनसे 61 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी के अनुसार आरोपियों की शिनाख्त गांव बंचारी निवासी निरोतम, जीतू व पलवल के शमशाबाद निवासी तारीफ के रुप में हुई। पुलिस ने घटना के बाद दबिश देकर निरोतम को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed