{"_id":"578621d54f1c1b1b0813ed0b","slug":"the-lawyer-tried-to-commit-suicide-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Wed, 13 Jul 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार दोपहर रेलवे रोड स्थित शहर के एक अधिवक्ता करतार सिंह सहरावत ने अपने मकान के ड्राइंग रूम में आत्महत्या के प्रयास में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
ड्राइंग रूम का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण दरवाजे को तोड़कर अधिवक्ता को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताते हुए फरीदाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया है कि गोली अधिवक्ता के पेट के पास लगी है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार व एसएसपी के नाम एक बंद लिफाफा भी बरामद किया है। इस पर एसएसपी व एसएचओ के नाम के साथ विषय मेरी आत्महत्या के लिए लिखा हुआ था। पुलिस द्वारा घटनास्थल से पिस्तौल भी बरामद कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन