फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The body of the young man recovered from the canal

नहर से बरामद हुआ युवक-युवती का शव

Wed, 19 Apr 2017 04:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Apr 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन

 चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव होसंगाबाद के समीप आगरा कैनाल नहर में एक 20 वर्षीय लड़की व एक 24 वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नहर से बाहर  निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां शवों की हालत को ज्यादा खराब देखते हुए चिकित्सकों ने नल्लहड (नूंह) के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस फिलहाल 174 की कार्रवाई कर मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई रामजीवन के अनुसार सोमवार शाम को उन्हें गांव होसंगाबाद के सरपंच महेश ने फोन पर सूचना दी कि गांव के समीप आगरा कैनाल नहर में एक शव पानी में तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला तो शव लगभग 20 वर्षीय अज्ञात लड़की का था। इसी दौरान मात्र 100 मीटर आगे नहर में एक अज्ञात युवक का शव भी पुलिस को बरामद हुआ।
विज्ञापन


जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक लड़की ने पीले रंग की कैपरी व मृतक युवक ने जींस पहनी हुई है और दोनों ही शव अर्धनग्न अवस्था में हैं। शवों के पास से कुछ ऐसा बरामद नहीं हुआ है, जिससे उनकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार लड़की का शव पांच दिन व लड़के का शव लगभग चार दिन पुराना है, क्योंकि लड़की का शव ज्यादा क्षत-विक्षत अवस्था में है। वहीं सूत्रों की माने तो प्रथम दृष्टि से मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल दोनों की धारा-174 के तहत कार्रवाई की जा रही है और दोनों शवों का पोस्टमार्टम नल्लहड़ (नूंह) कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा और कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
---------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed