{"_id":"577cde984f1c1b6e697fb929","slug":"slip-off-the-train-company-employee-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रेन से कटकर कंपनी कर्मचारी ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर कंपनी कर्मचारी ने की खुदकुशी
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Wed, 06 Jul 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथला के समीप स्थित निजी कंपनी में कार्यरत 21 वर्षीय युवक ने जनौली-असावती रेलवे फाटक के बीच ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी को मृतक के पास से एक सुइसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सुइसाइड नोट में मृतक ने कंपनी के एचआर मैनेजर को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक ने अपने मां-बाप से भी परेशान होने की बात कही है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपकर तफ्तीश शुरू कर दी है। एनएच-2 स्थित गांव बघौला निवासी दीपक पुत्र हरिराम पृथला के समीप स्थित एक कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर दीपक का शव जनौली-असावती रेलवे फाटक के बीच कटी हुई अवस्था में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली गई तो मृतक के पास से एक सुइसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसमें उसने कंपनी के एचआर मैनेजर नीरज त्यागी के बारे में लिखा है कि नीरज ने मुझे चोरी के झूठे मामले में फंसाया है।
विज्ञापन
इससे दुखी होकर वह अपनी जीवन लीला को समाप्त कर रहा है। वहीं उसने किसी घरेलू परेशानी का जिक्र भी किया है और अपने माता-पिता पर भी परेशान करने की बात कही है। हालांकि मृतक ने परेशानी का कारण नोट में नहीं लिखा था।
इस बारे में जीआरपी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए।
मृतका की पत्नी द्वारा दिए जाने वाली शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी के खिलाफ भी मामला दर्ज नहीं किया था। वह मामले की जांच कर रही है।