{"_id":"570937ce4f1c1be827c810ef","slug":"security-guard-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के चौकीदार को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के चौकीदार को पीट-पीटकर मार डाला
PALWAL
Updated Sat, 09 Apr 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव करमन में शुक्रवार रात को एक स्कूल में चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या का मामला गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
गांव करमन निवासी शीला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पति चंदन सिंह गांव के ही सरकारी स्कूल में चौकीदार की नौकरी करते थे। शुक्रवार देर रात हम दोनों पति-पत्नी स्कूल के कमरे में सोये हुए थे।
विज्ञापन
उसने बताया कि देर रात गांव गांव निवासी जोगेंद्र, देवेंद्र व अमरीश (तीनों भाई) अपने अन्य दो साथियों के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने उसके पति चंदन सिंह पर डंडों व सरियों से हमला कर दिया। मारपीट में लगी चोटों के कारण चरण सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या के बाद यह सभी वहां से फरार हो गए। महिला ने कहा कि उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों व परिजनों को मौके पर बुलाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पलवल के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। एसएचओ अश्विनी कुमार के अनुसार, शीला देवी के बयान पर पांचों के खिलाफ मारपीट व हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दो को हिरासत में पूछताछ के लिए लिया गया है।