फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   security guard commite suicide

सिक्योरिटी गार्ड ने जहर खाकर दी जान, केस दर्ज

Wed, 06 Apr 2016 10:58 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 06 Apr 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
security guard commite suicide
जहर, सुसाइड, हत्या

 सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि तीन माह से वेतन न मिलने से मृतक परेशान था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सिक्योरिटी कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ  केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सदर थाना एसएचओ  जयबीर सिंह के अनुसार गांव बामनीखेड़ा निवासी बिरमा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका पति बादाम सिंह हिन्दुस्तान इंवेस्टीगेशन एंड सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करता था। कंपनी का कार्यालय फरीदाबाद स्थित सेक्टर-11 में डीएलएफ सेंटर प्वाइंट पर है।
विज्ञापन


कंपनी ने नेतराम को पीसीएल नामक कंपनी में भेजा हुआ था। नेतराम कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड था और उसका टोकन नंबर 108513 था। कंपनी ने उसे पिछले तीन महीने से वेतन नहीं दिया था। शिकायत के अनुसार वेतन मांगने के लिए जब कंपनी ऑफिस गया तो उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की तरफ से वेतन नहीं दिए जाने से घर में आर्थिक तंगी पैदा हो गई। इससे परेशान होकर नेतराम गुमसुम और मानसिक तनाव में रहने लगा। इसके चलते उसने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। एसएचओ जयवीर का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 
                

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed